गुरुजनों की ज्ञान-परंपरा और सेवा-संस्कार ही चिकित्सा संस्थान की पहचान : प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
गुरुजनों की ज्ञान-परंपरा और सेवा-संस्कार ही चिकित्सा संस्थान की पहचान : प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा


गुरुजनों की ज्ञान-परंपरा और सेवा-संस्कार ही चिकित्सा संस्थान की पहचान : प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा


गुरुजनों की ज्ञान-परंपरा और सेवा-संस्कार ही चिकित्सा संस्थान की पहचान : प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा


शिक्षक दिवस पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

प्रयागराज, 05 सितंबर (हि.स.)। शिक्षक दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतम दास सभागार में वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान की वास्तविक पहचान उसके शिक्षकों, उनकी ज्ञान-परंपरा और विद्यार्थियों में विकसित किए गए सेवा-संस्कारों से होती है। वरिष्ठ गुरुजनों का जीवन और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिक्षक डॉ. एस.पी.एस. चौहान, डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. डी.के. निगम, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. ए.एन. वर्मा, डॉ. के.जे. सिंह और डॉ. के.जी. सिंह सहित अनेक वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पी.सी. सक्सेना, डॉ. यू.एस. सिन्हा और डॉ. वी.के. पांडेय को भी चिकित्सा शिक्षा, रोगी सेवा तथा संस्थान के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा ने सभी वरिष्ठ गुरुजनों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने सम्मानित शिक्षकों को संस्थान के ‘जीवंत प्रेरणास्रोत’ बताते हुए कहा कि इन गुरुजनों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विद्यार्थियों को योग्य, संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बनाने तथा मरीजों की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित किया। उनके ज्ञान और अनुभव से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवरा और लाखों मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिली।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. सुबिया अंसारी के नेतृत्व में डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. मनीषा मौर्य, डॉ. जागृति राणा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. भावना सिंह, डॉ. सूर्यकांत ओझा, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. अनिल मौर्य, डॉ. मान सिंह, डॉ. अनिल सिंह और डॉ. संतोष सिंह सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ संकाय सदस्य, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story