अनुप्रिया पटेल की विजय संकल्प रैली से रविवार को प्रयागराज में अपना दल (एस) का होगा शक्ति प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अनुप्रिया पटेल की विजय संकल्प रैली से रविवार को प्रयागराज में अपना दल (एस) का होगा शक्ति प्रदर्शन


29 नवंबर को सरदार पटेल संस्थान में जुटेंगे अपना दल (एस) के कार्यकर्ता, सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों का उठेगा मुद्दा

प्रयागराज, 28 नवंबर (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार, 29 नवंबर को प्रयागराज आएंगी। इस दौरान अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में विशाल विजय संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। रैली के माध्यम से पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करने के साथ आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक शंखनाद करेगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने दी।

उन्होंने बताया कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, समानता और सर्वसमाज के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। पार्टी का उद्देश्य पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के हितों की रक्षा करने के साथ उन्हें शासन और समाज में उचित भागीदारी दिलाना है। विजय संकल्प रैली के माध्यम से इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसे सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में गरीबों, मजदूरों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण और एक जनपद-एक उत्पाद जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक डॉ. वाचस्पति ने बारा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास की योजनाएं के संबंध में जानकारी देते हुए दावा किया कि क्षेत्र की जनता भारी संख्या में अपना प्रदर्शन दिखाएगी। बारा क्षेत्र में सड़कों, पुल एवं अन्य योजनाओं का उदाहरण दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story