श्री हनुमान कथा की जिम्मेदारी मातृ शक्तियों को सौंपी, दिव्य श्री राधा सखी मंडल का गठन

WhatsApp Channel Join Now
श्री हनुमान कथा की जिम्मेदारी मातृ शक्तियों को सौंपी, दिव्य श्री राधा सखी मंडल का गठन


राजेश केसरवानी ने पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, आयोजन की तैयारियों में जुटेंगी महिलाएं

प्रयागराज, 13 नवंबर (हि.स.)। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्री हनुमान कथा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में बैठक हुई। इसमें कथा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मातृ शक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। मिशन के प्रभारी राजेश कुमार केसरवानी ने संस्थापक डॉ. अनिरुद्ध जी महाराज की संस्तुति पर दिव्य श्री राधा सखी मंडल की टीम का गठन किया।

गठित टीम में विमला जायसवाल और साधना चतुर्वेदी को संरक्षक, संतोष चौरसिया को प्रभारी, ऊषा केसरवानी को कोषाध्यक्ष, दीपिका केसरवानी को सह कोषाध्यक्ष, सीता जायसवाल को प्रचारिका तथा कुसुम केसरवानी और विजय लक्ष्मी केसरवानी को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं रजनी जायसवाल को कलश यात्रा प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा सरिता जायसवाल, प्रीति गुप्ता, आशा केसरवानी, सरोज केसरवानी, राधा जायसवाल, शशि चौरसिया और संजू केसरवानी को विस्तारक का दायित्व दिया गया है। सभी पदाधिकारी कथा आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों में अपनी भूमिका निभाएंगी।

दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन के प्रभारी राजेश कुमार केसरवानी ने कहा कि श्री हनुमान कथा का आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। मातृ शक्तियों की सहभागिता से आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी। दिव्य श्री राधा सखी मंडल का गठन कर महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग और समर्पण के साथ कथा को सफल बनाने में योगदान दें।

टीम के गठन पर दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन और दिव्य श्री राधा सखी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story