वाराणसी : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने महारैली कर दिखायी ताकत, चुनाव लड़ने की घाेषणा

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने महारैली कर दिखायी ताकत, चुनाव लड़ने की घाेषणा


—पार्टी अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने की घाेषणा-40 जनपदों में 250 विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे

वाराणसी, 29 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूरे प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ रही है। रविवार को वाराणसी में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में अधिकार एवं सत्ता संकल्प महारैली और जनसभा का आयोजन कर चुनावी ताल ठोंकी। पार्टी के अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने जनसभा में प्रदेश की जनता के बुनियादी मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, आरक्षण और विकास को लेकर सरकार को निशाने पर लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, शोषण और अत्याचार जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आम आदमी के लिए भोजन, आवास, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बनता जा रहा है।

पार्टी जनता के बुनियादी सवालों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। जनसभा को मोहनलाल निषाद, डॉ. स्वयंवर पाल, रामधनी केवट, हिमांशु पाठक, प्रेम बहादुर सिंह, तपस्या प्रसाद बिंद, संजय बिंद और डॉ. लाल बिहारी बिंद ने भी संबोधित किया।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785495 Articles

Share this story