डाक सेवाओं का संदेश लेकर सड़कों पर निकले डाककर्मी

WhatsApp Channel Join Now
डाक सेवाओं का संदेश लेकर सड़कों पर निकले डाककर्मी


- विश्व डाक दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

मीरजापुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व डाक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने डाक सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। सुबह आठ बजे शुरू हुई रैली एक घंटे तक चली और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रधान डाकघर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली प्रधान डाकघर से निकलकर पेट्रोल पंप तिराहा, कलेक्ट्रेट, रामबाग, पूर्व तिराहा और रमईपट्टी तिराहा होते हुए वापस लौटी। इसमें प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की जानकारी देकर उनके प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर चंद्रमा प्रसाद, जनसंपर्क निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, सहायक डाकपाल मेल शमीम सिद्दीकी, सहायक डाकपाल बचत बैंक रितुराज, सहायक डाकपाल लेखा अर्चना, पत्राचार सहायक संजय गुप्ता सहित प्रधान डाकघर के कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story