बचत योजनाओं में मीरजापुर नंबर वन, ‘डाक टीम’ ने रचा इतिहास

WhatsApp Channel Join Now
बचत योजनाओं में मीरजापुर नंबर वन, ‘डाक टीम’ ने रचा इतिहास


बचत योजनाओं में मीरजापुर नंबर वन, ‘डाक टीम’ ने रचा इतिहास


बचत योजनाओं में मीरजापुर नंबर वन, ‘डाक टीम’ ने रचा इतिहास


मीरजापुर, 31 मार्च (हि.स.)। कभी चिट्ठियों के लिए पहचाने जाने वाले डाकघर ने अब बचत योजनाओं में ऐसा कमाल किया कि पूरा प्रयागराज परिक्षेत्र पीछे छूट गया है। मीरजापुर डाक मंडल ने 28,595 खातों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। ‘प्रोडक्ट वाइज ए/सी रिपोर्ट’ में अव्वल रहते हुए मीरजापुर ने दिखा दिया कि टीमवर्क और सही रणनीति से सरकारी योजनाएं भी रिकॉर्ड बना सकती हैं। इस सफलता के पीछे डाक अधीक्षक अतुल कुमार का नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग अहम रही, जिसकी बदौलत उपडाकघर, शाखा डाकघर और ग्रामीण डाक सेवकों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया।

हर योजना में दिखा दम

मासिक आय योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, आवर्ती जमा, सावधि जमा और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना जैसी योजनाओं में मीरजापुर मंडल ने न सिर्फ लक्ष्य पूरा किया, बल्कि उसे पार कर दिया।

गांव-गांव तक पहुंची बचत की लहर

इस सफलता की खास बात यह रही कि ग्रामीण इलाकों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को बचत योजनाओं से जोड़ा गया। डाक कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया, जिससे खातों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ और डाक विभाग पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ।

अतुल कुमार बोले- टीमवर्क का कमाल

डाक अधीक्षक अतुल कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह सफलता हर कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवक की मेहनत का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story