पंच परिवर्तन से सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
पंच परिवर्तन से सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का आह्वान


पंच परिवर्तन से सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का आह्वान


- आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर विजयपुर में प्रबुद्धजन संगोष्ठी

मीरजापुर, 13 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर के सभागार में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भारतीय चिंतन परंपरा और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए पंच परिवर्तन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बीजारोपण किया था। संघ अब शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता, संस्कार, सेवा और स्वयं निर्माण की शताब्दी साधना का अवसर है।

उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में भी संघ का कार्य निरंतर गतिशील रहा है। समाज को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सकारात्मक पहल करनी होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी आचरण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर्मेश चंद्र तिवारी ने की। इस दौरान खंड कार्यवाह ऋषि सिंह, लालजी सिंह, सतीश, गणेश, कवि सिंह, सुखेंद्र सिंह, विशाल, रवि सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story