कानपुर पुलिस ने 101 लोगों को वापस लौटाए मोबाइल फोन

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर पुलिस ने 101 लोगों को वापस लौटाए मोबाइल फोन


कानपुर, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में साइबर सेल पश्चिम जोन और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर साेमवार काे उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि संचार साथी पोर्टल, जनसुनवाई और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयासों के जरिए मोबाइल फोन की तलाश की। बरामद किए गए मोबाइलों में कुछ ऐसे फोन भी शामिल हैं जो लंबे समय से गुम थे। इनमें एक मोबाइल वर्ष 2023 से गायब हुआ था। कानपुर नगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या किसी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।---------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story