सिपाही के समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा तिथि और परीक्षा जनपद की सूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now
सिपाही के समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा तिथि और परीक्षा जनपद की सूचना जारी


लखनऊ, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती 2025) की लिखित परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को 75 जिलों के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी ।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रन्नोति बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती)/परीक्षा नियंत्रक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज की ओर से सोमवार को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि ये परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइड पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करके अपनी लिखित परीक्षा के परीक्षा जनपद सूचना पर्ची डाउनलोड कर लें। साथ ही साथ अभ्यर्थी निर्देशों को और इस भर्ती की विज्ञप्ति को भी पढ़ लें।

बोर्ड ने यह भी कहा कि अभ्यर्थी इस बात का भी ध्यान दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। सुविधा के लिए यह उस जिले के आंवटन के लिए एक अग्रिम सूचना हैं, जहां परीक्षा केंद्र होगा। अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के तीन दिन पहले बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट पर भेजा जाएगा।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story