एक घायल को सीपीआर देकर सिपाही ने बचाई जान, एसपी ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
एक घायल को सीपीआर देकर सिपाही ने बचाई जान, एसपी ने किया सम्मानित


हमीरपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे रोडवेज बस, डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत होने और बीस से ज्यादा घायल होने के बाद यहां राहत बचाव कार्य में पुलिस वालों ने मिसाल कायम की है। सदर अस्पताल में घायलों के आते ही यूपी पुलिस का एक जवान दौड़ पड़ा। उसने एक घायल की सीपीआर देकर जान बचाई तो मौजूद चिकित्सक दंग रह गए। जिले के पुलिस अधीक्षक मृगांक पाठक ने गुरुवार को घायल की जान बचाने वाले सिपाही को प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर शाम सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में तेज रप्तार बस व टैंकर की टक्कर में दो चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हादसे में बीस से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कराया था। सदर अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों को एम्बुलेंस से लाया गया तभी मौके पर मौजूद यूपी पुलिस के जवान आर्दश मिश्रा इमरजेंसी की तरफ दौड़ पड़ा। इमरजेंसी में छह से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर करने के दौरान सिपाही ने एक घायल की टूट रही सांसें देख भावुक हो गया। उसने तत्काल घायल को सीपीआर देने लगा। कुछ ही सेकेंड में ही घायल की सांसें लौट आईं। सिपाही के सीपीआर देने से घायल की जान फिलहाल बच गई। इमरजेंसी में मौजूद अधीक्षक डाॅ. आरएस प्रजापति और तमाम डाँक्टरों ने सिपाही की सराहना की। गुरुवार को एसपी मृगांग शेखर पाठक ने सिपाही आर्दश मिश्रा को प्रशस्त पत्र देकर समानित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सिपाही पूरे महकमें के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story