पुलिस भर्ती परीक्षा : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन की प्रथम पाॅली की हो रही परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस भर्ती परीक्षा : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन की प्रथम पाॅली की हो रही परीक्षा


लखनऊ, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आज दूसरा दिन है। प्रथम पाॅली की परीक्षा मंगलवार की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है।

पहले दिन की कुछ गलतियों को सुधारते हुए प्रशासन दूसरे दिन की प्रथम पाॅली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बनारस, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं।

सघन जांच के बाद अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। भर्ती बोर्ड निष्पक्ष और नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए शासन और जिला प्रशासन के साथ पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किये हैं। सॉल्वर गिरोह को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ, लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस को सक्रिय किया गया है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। आज दूसरे दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में पूर्वाह्न 10 बजे से चल रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार शाम से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story