जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले के आरोप में 5 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना की जड़ जमीन को लेकर पुराना विवाद और पेड़ काटने का मुद्दा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही उग्र हो गई। आरोप है कि अभियुक्तों ने एकजुट होकर वादी को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दबिश देकर पांचों आराेपिताें जाकिर हुसैन, आशिक अली, दानिश खान, अरबाज खान और सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story