होली पर विधायक को कवि ने सुनायी 'विकास की गाथा' कविता

WhatsApp Channel Join Now
होली पर विधायक को कवि ने सुनायी 'विकास की गाथा' कविता


होली पर विधायक को कवि ने सुनायी 'विकास की गाथा' कविता


वाराणसी, 03 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में नगवा क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी निवासी चन्द्रनाथ ओझा के आवास पर मंगलवार को कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव पहुंचे और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कवि चन्द्रनाथ ओझा ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव को होली पर विकास की गाथा कविता सुनायी। कविता कैंट क्षेत्र काशी का प्रतिनिधि “हरिश्चंद्र” का लाल,

डॉ. ज्योत्स्ना का तपः पुत्र, विधायक नहीं- धमाल..., यह पंक्तियां सुनकर विधायक प्रसन्नचित हुए और उन्होंने कवि को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कवि चन्द्रनाथ ओझा ने कविता को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रिकॉर्ड मतों से जीता, सबने विश्वास जताया, जन-जन सेवा का मोदी धर्म, श्री सौरभ ने अपनाया। बीएचयू, बरेका, गंगा से अस्सी-वरुणा तक छाए, छित्तूपुर-भगवानपुर तक सेवा दीप जलाए। मंडुवाडीह अब बना बनारस, ट्रेनों का उद्गम स्थान, आए दिन शूटिंग से गूँजे, चहुँओर क्षेत्र महान। क्षेत्र के वासी बाढ़ न झेलें-भागीरथ प्रयास किया,

फ्लेपर गेट से बाढ़ को रोका, जन-मन में विश्वास भरा। एच.एफ.एल हो या विपदा कोई, सबका उद्धार करें, कृत्य आपका ऐसा निखरे, जन-जन आपसे प्यार करें। ओज-तेज से भरा हो जीवन, परिवार सदा सानंद रहे, मोदी मंत्र, योगी का संबल, क्षेत्रीय जन निर्द्वन्द रहे।केदारेश्वर-कीनाराम की कृपा निरंतर बरसती रहे, मंत्री बनकर आप पधारें, काशी की आप हस्ती रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story