प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी, 17 सितंबर को लखनऊ में होंगे सेवा के विविध आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी, 17 सितंबर को लखनऊ में होंगे सेवा के विविध आयोजन


लखनऊ, 16 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष-सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित तैयारी बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

17 सितंबर को प्रातः विभिन्न अस्पतालों में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक माैजूद रहेंगे। इसके अलावा महानगर के विभिन्न अस्पतालों में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे।

अभियान के तहत लखनऊ महानगर के सभी बूथों पर दो सौ लाभार्थियों के घर पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर (संभावित) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा झूलेलाल वाटिका में संगठन महामंत्री धर्मपाल एवं सेंट्रल पार्क समर विहार पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होगा।

वहीं, विश्वविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहेंगे। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, रक्तदान, फल वितरण और दीप प्रज्ज्वलन सहित अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपू शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, योगेंद्र पटेल, कुमकुम चौधरी, सीता नेगी, मंत्री अर्चना साहू, चंद्र प्रकाश अवस्थी एवं राजेश चौधरी सहित महानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story