प्रधानमंत्री ने बारह वर्षों में कितने विकास कार्य किए, इनको गिना पाना मुश्किल है - पद्मभूषण साजन मिश्रा
वाराणसी, 03 जुलाई (हि. स.)।
वाराणसी में पद्मभूषण साजन मिश्रा ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूरा हो गया है। इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री ने कितने विकास कार्य किए हैं, इनको गिना पाना मुश्किल है।
पद्मभूषण साजन मिश्रा ने कहा कि मुझे खुशी है कि नरेंद्र मोदी हमारे बनारस के सांसद हैं और मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं। बनारस के विकास के लिए भी प्रधानमंत्री ने बहुत कुछ किया है। देश के विकास के साथ-साथ बनारस का भी बहुत विकास हुआ है। बनारस में टूरिज्म बढ़ने की वजह से लोगों का रोजगार बढ़ा है। बनारस में एक्टिविटीज बढ़ी है और संगीत के भी कार्यक्रम बढ़ गए हैं। ऐसे हमारे देश के प्रधानमंत्री बने हैं, जिनके नाम से पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है। इससे हमें बड़ी खुशी है, ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

