प्रधानमंत्री एकता माल के निर्माण कार्यों का विधायक डॉ नीलकंठ ने किया निरीक्षण
वाराणसी, 17 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दक्षिणी विधानसभा के राजघाट वार्ड में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री एकता माल के कार्यों का विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को प्रधानमंत्री एकता माल के निर्माण कार्यों को मानकों और गुणवत्तापूर्ण के अनुरूप समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में किसी भी विकास कार्य को समय से पूरा कराना उनकी जिम्मेदारी है। साथ ही, अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निर्माण कार्य को गति देने का कार्य करें। यह मॉल सात मंजिला बनकर तैयार होगा, जिसमें पाँच मंजिल तक दुकानें होंगी और उसके ऊपर एक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मॉल के अंडरग्राउंड में तीन फ्लोर की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस माल के बन जाने से स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर बड़ा बाजार मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

