वाराणसी में रथयात्रा जगन्नाथ मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में रथयात्रा जगन्नाथ मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल


वाराणसी, 17 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी के रथयात्रा में चल रहे रथयात्रा जगन्नाथ मेले क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मेले में सभी दुकानों पर प्लास्टिक की थैलियां को उपयोग में नहीं लाने की नगर निगम के कर्मचारी अपील कर रहे हैं। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल मेले का दौरा करते हुए पूरी तरह से प्लास्टिक की रोक को लेकर प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वाराणसी नगर निगम की ओर से रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त कार्रवाई के साथ दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु तीन पालियों में 24 घंटे विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है तथा प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन रखने और कपड़े के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल काशी के निर्माण में अपना सहयोग दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story