सरकार ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : जयवीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सरकार ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : जयवीर सिंह


फिरोजाबाद, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को ग्राम रजौरा में स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम के प्रांगण में 146.93 लाख की विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के ऐतिहासिक आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और वहां पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 146.93 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट के माध्यम से आश्रम परिसर में आने वाले स्थानीय और दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक जन सुविधा, बैठने की उत्तम व्यवस्था, सड़क पहुंच मार्ग और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे संपूर्ण परिसर का वातावरण सुगम और सुवास्थित हो सके।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने गुदरिया महाराज के मंदिर प्रांगण में जाकर उनके दर्शन भी किए गए और विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत आदि भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story