वाराणसी में पार्सल सामग्रियों के रखरखाव के लिए बन रहा बड़ा गोदाम

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में पार्सल सामग्रियों के रखरखाव के लिए बन रहा बड़ा गोदाम


वाराणसी, 07 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेलवे स्टेशन के समीप पार्सल कार्यालय में पार्सल सामग्रियों के रखरखाव के लिए एक बड़े गोदाम बनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर मंगलवार को पार्सल कार्यालय में दो बड़े कमरों के बीच की दीवार को गिरा दिया गया। जिसके बाद एक कमरे से पार्सल काउंटर अब दूसरे कमरे में शिफ्ट हो जाएगा और एक बड़ा हॉल बनेगा। यही हॉल बाद में गोदाम के रूप में उपयोग होगा।

पार्सल कार्यालय में तैनात अधिकारी कृष्ण बिहारी मिश्रा ने बताया कि पार्सल कार्यालय के बाहर पड़े रहने वाले पार्सलों को सुरक्षित करने के लिए बड़ा गोदाम बनाने की व्यवस्था कराई जा रही है। कुछ दिन पहले डीआरएम के निरीक्षण के दौरान उनकी ओर से मिले दिशा निर्देश पर हाल बनाने का कार्य शुरू किया गया है। एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

वही, पार्सल को लाने और ले जाने वाले श्रमिकों ने बताया कि बड़ा गोदाम बन जाने के बाद पार्सलों को प्लेटफार्म से लाने के बाद रखने में आसानी होगी। पार्सल के रखरखाव अच्छी तरीके से हो सकेगा। और उनकी सुरक्षा भी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story