सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान : पंकज चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान : पंकज चौधरी


लखनऊ, 29 मई (हि.स.) । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पीड़ा, दमन और अपमान सपा के पीडीए का नया संस्करण है।

चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके ही घर में मारपीट की गई। जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लंबी-लंबी बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार यह दर्शाता है कि यह महज खोखली बातें है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा

वाह री राजनीति! मंच पर महिला सम्मान की बातें और हकीकत में अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार। लगता है सपा में 'बातों के बताशे' कुछ ज्यादा ही फोड़े जाते हैं। यही है इनके पीडीए का नया संस्करण 'पीड़ा, दमन और अपमान।' यह स्पष्ट है कि सपाइयों के महिला सम्मान का मॉडल सिर्फ पोस्टरों तक सीमित है। प्रदेश कि महिलाएं सपा के इस चाल, भारतीय जनता पार्टी क चरित्र और चेहरे से भलिभांति परिचित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story