बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
वाराणसी, 21 फरवरी(हि.स.)। मंडलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 और दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी में स्टाम्प पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को कहा कि बनारस के किसान पान का पत्ता पैदा करें। हमारी सरकार पूरा सहयोग करेगी। मेरी भी इच्छा है कि बनारस में बिकने वाला पान का पत्ता कि पैदावार यही के किसान करें।
वाराणसी के किसानों को आह्वाहन करते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि बनारस का पान देश ही नहीं बल्कि विदेश तक अपनी पहचान रखता है। बनारस आने वाला व्यक्ति पान का पत्ता में बंद स्वाद का आनंद लेता है लेकिन यह पान का पत्ता हमें बाहर से मंगाना पड़ता है। वाराणसी के किसानों ने जिस दिन पान के पत्ते की ठीक से खेती शुरू करेंगे, मानिए वह खेती किसानी के लिए सबसे स्वर्णिम समय होगा। बनारस के पान के पत्ते को बनारस में ही हम पैदा करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

