असदुद्दीन ओवैसी बता रहे, इस देश को महात्मा गांधी की जरूरत नहीं - अतहर जमाल लारी

WhatsApp Channel Join Now
असदुद्दीन ओवैसी बता रहे, इस देश को महात्मा गांधी की जरूरत नहीं - अतहर जमाल लारी


वाराणसी, 16 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अतहर जमाल लारी ने शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी के महात्मा गांधी पर दिए गए बयान के विरोध में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार थी, असदुद्दीन ओवैसी साहब मलाई खाते रहे। अब देश को बता रहे हैं, इस देश को महात्मा गांधी की जरूरत नहीं हैं। गांधी के देश में उन्हें महात्मा और बापू की उपाधि मिली हुई है। सिर्फ भारत ही नहीं, दूसरे देश में भी महात्मा गांधी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।

पूर्व प्रत्याशी अतहर जमाल लारी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी चाहते हैं कि अब लोग महात्मा गांधी ना बने, इस देश में अब लोग जिन्ना बने। एक जिन्न ने देश का बंटवारा किया था और अब यह जो ओवैसी नाम का जिन्ना है, यह हिंदू मुस्लिम का बंटवारा करा रहा है।

असदुद्दीन ओवैसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब केवल मुस्लिम इलाकों में ही जलसा करते हैं। उनके इरादे हिंदू मुस्लिम बांटने वाले हैं। इन्हीं की देन है कि आज मुसलमानों में एमपी एमएलए घटते जा रहे हैं। यहाँ तक कि आज ओवैसी एसआईआर का विरोध नहीं कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह आरएसएस और बीजेपी से मिले हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761756 Articles

Share this story