झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत


औरैया, 22 जून (हि.स.)। जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र स्थित घसारा गांव के एक बुजुर्ग की सोमवार सुबह झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घसारा गांव निवासी गोपीनाथ सोमवार सुबह 10 बजे मेमू ट्रेन से इटावा जाने के लिए घसारा स्टेशन पहुंचे थे। टिकट लेने के बाद वह प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान इटावा की ओर जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को घसारा स्टेशन से आगे रोका और स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। लगभग पांच मिनट तक जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

परिजनों से पता चला है कि मृतक गोपीनाथ के परिवार में दो पुत्र धर्मेंद्र और उमेश हैं। गोपीनाथ, धर्मेंद्र के साथ गांव में ही रहते थे, जबकि दूसरा पुत्र उमेश कानपुर में नौकरी करता है। बुजुर्ग की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उपनिरीक्षक रामनारायण ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story