देवरिया के विकास भवन में एनपीएस जागरूकता सेमिनार 25 जुलाई को

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के प्रति सरकारी कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन के गांधी सभागार में एनपीएस जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

एचडीएफसी पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में कर्मचारियों को एनपीएस की कार्यप्रणाली, अंशदान, पेंशन फंड के प्रदर्शन का मूल्यांकन, फंड मैनेजर बदलने की प्रक्रिया, कर लाभ, आंशिक निकासी, सेवानिवृत्ति के समय उपलब्ध विकल्प तथा शिकायत निवारण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ एनपीएस से जुड़े विभिन्न प्रावधानों और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story