विक्रमादित्य कार्यक्रम के कारण बरेका क्षेत्र 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित - पुलिस उपायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
विक्रमादित्य कार्यक्रम के कारण बरेका क्षेत्र 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित - पुलिस उपायुक्त


वाराणसी, 03 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) क्षेत्र को विक्रमादित्य कार्यक्रम के कारण अगले 72 घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते पुलिस उपायुक्त (वरुणा) प्रमोद कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार के तीन दिवसीय आयोजन विक्रमादित्य कार्यक्रम के निमित्त की गई है। जिससे बरेका में किसी प्रकार की कोई असुरक्षा न हो।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बरेका में सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए कदम के कारण 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हवा में कोई भी चीज उड़ाई नहीं जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति हॉट बैलून या ड्रोन जैसी चीज उड़ाता हुआ दिखाई पड़ेगा तो उसके विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। विक्रमादित्य कार्यक्रम की दृष्टि से बरेका क्षेत्र को एक परिधि में रखकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को ड्रोन इत्यादि का उपयोग करने की अनुमति रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story