पत्नी की गला दबाकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
पत्नी की गला दबाकर हत्या


सोनभद्र, 28 मई (हि.स.)। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते गमछे से अपनी पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पिपरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र गुप्ता द्वारा बीती रात्रि अपनी पत्नी आशा देवी 42 वर्ष की गमछे से गाला घोटकर हत्या कर दी गई है। परिजन महिला को लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सीओ ने बताया कि घटना के समय आरोपी पति शराब के नशे में था तथा पारिवारिक विवाद के कारण उत्तेजित होकर उसने अपनी पत्नी की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि दोनों की शादी को 25 वर्ष से अधिक हो चुके हैं थे और इन्हें दो पुत्रियाँ भी है जिनकी शादियां भी हो गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story