नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों—युवाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों—युवाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन


नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों—युवाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन


जौनपुर,16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने बदलापुर तहसील क्षेत्र में संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने, पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा देने तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को समाप्त करने की मांग उठाई।

देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बदलापुर सब्जी मंडी स्थित संगठन कार्यालय से जुलूस निकाला, जो इंदिरा चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। यहां प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार बदलापुर को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष इन्दुकुमार शुक्ल, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के राज्य सचिव दिलीप कुमार तथा अभिभावक प्रमोद कुमार शुक्ल ने संबोधित किया। संचालन संतोष प्रजापति ने किया। इस दौरान रामकुमार यादव, राजबहादुर विश्वकर्मा, यशवंत राव, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, साधना, रोशनी, एकता खरवार, राकेश निषाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story