विपक्ष का विरोध : लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए सपा—कांग्रेस कार्यकर्ता

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 22 जुलाई (हि.स.)। नीट के प्रश्नपत्र लीक मामले में दिल्ली में चल रहे विपक्ष के धरना प्रदर्शन के बीच बड़े नेताओं काे हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार काे उप्र की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में जगह—जगह प्रदर्शन जारी है। लखनऊ और वाराणसी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जबकि प्रयागराज में प्रदर्शन हाे रहे हैं। इस पूरी स्थिति पर उप्र के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश पर नजर बनाए हुए हैं। जिलों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी संगठनों ने अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय माल एवेन्यू लखनऊ के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके पहले देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इन्हें हटा दिया। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए। कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी परिवर्तन चौक पर एकत्रित हुए लेकिन उन्हें भारी पुलिस बल ने घेरा और बिना अनुमति प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी।

वाराणसी में महानगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लंका क्षेत्र में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र तालाब अस्सी से रवींद्र पुरी स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की तरफ जैसे ही आगे बढ़े, पुलिस अफसरों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान, छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाये। कार्यकर्ताओं के तेवर देख पुलिस ने महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा सहित अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया और भेलूपुर थाने ले गई। वाराणसी में ही जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

जौनपुर जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कर रहे प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग काे लेकर नारे लगाए। बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं धरने पर बैठे हैं।

इसी प्रकार मऊ जनपद में सपा के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ता और नेता बाल निकेतन स्थित सपा कार्यालय से सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी पहुंच कर नारेबाजी की और इस दौरान पुलिस ने कलेक्ट्रेट से खदेड़ा तो आंबेडकर पार्क पहुंच गए। स्थिति यह है कि पुलिस छात्रों के एक गुट को हटाती तभी दूसरी ओर से छात्रों का दूसरा गुट कलेक्ट्रेट पर पहुंच जाता। प्रदर्शन के कारण चार घंटे तक कलेक्ट्रेट क्षेत्र में यातायात भी बंद रहा। हालांकि, पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती करके स्थिति संभाली। इसी प्रकार प्रदेश के कई अन्य जिलाें में भी विराेध प्रदर्शन हाे रहे हैं और पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story