उप्र की सभी विधानसभा सीटाें पर चुनाव लड़ेगा एनडीए : अनिल दुबे

WhatsApp Channel Join Now
उप्र की सभी विधानसभा सीटाें पर चुनाव लड़ेगा एनडीए : अनिल दुबे


जौनपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी ) के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दूबे मंगलवार को जौनपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में अनिल दुबे ने कहा कि आरएलडी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक 10 जनसभाएं की है, जिसमे लाखों की संख्या में भीड़ जुटी थी। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि हम अभी एनडीए गठबंधन के साथ है। उत्तर प्रदेश में एनडीए 403 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतरेगा और उन्ही में जो सीटें हमारे खाते में आएंगी। उनको जीतकर एनडीए की सरकार बनाएंगे।

उन्हाेंने आगे कहा कि हमारी पार्टी पूर्वांचल में कमजोर है लेकिन हमारे कार्यकर्ता मायूस नही है हम इस बार जयंत चौधरी से बात करेंगे और पूर्वांचल की सीट पर भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। किसानों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि आरएलडी ने ही गन्ना किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहकर गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़वाया। गन्ना किसानों का बकाया दिलवाया गया है। किसान बहुत खुश हैं और याेगी-माेदी सरकार के कामकाज से कोई नाराज नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share this story