पूर्णाहुति व कुमारी पूजन के साथ नवरात्र मेला संपन्न, 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

WhatsApp Channel Join Now
पूर्णाहुति व कुमारी पूजन के साथ नवरात्र मेला संपन्न, 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी


पूर्णाहुति व कुमारी पूजन के साथ नवरात्र मेला संपन्न, 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी


मीरजापुर, 27 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र मेला पूर्णाहुति व कुमारी पूजन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शुक्रवार को नवमी के दिन सुबह से ही मंदिर परिपथ में स्थापित हवन कुंडों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नौ दिवसीय अनुष्ठान में शामिल हजारों ब्राह्मणों ने अपने यजमानों की मनोकामना पूर्ति के लिए नवचंडी पाठ कर हवन में आहुति दी। मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंजता रहा।

नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दरबार में देशभर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस बार लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। कुमारी पूजन के लिए भी भक्तों में उत्साह दिखा और कन्याओं के पूजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

नवरात्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री, अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मां के दरबार में पहुंचे। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी नवमी की शाम दर्शन-पूजन किया। पुलिस महानिदेशक के आगमन के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई थी। भारी भीड़ के बावजूद पूरे मेले में व्यवस्था बनी रही और छुटपुट घटनाओं को छोड़कर नवरात्र मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story