नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न


मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2027-28 की प्रवेश परीक्षा शनिवार को मिर्जापुर नगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन में जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित, उप जिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए कुल 5559 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 3680 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 2010 बालक एवं 1670 बालिकाएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। यह प्रवेश परीक्षा ग्रामीण अंचल के मेधावी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बेहतर शैक्षिक अवसर प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप प्राचार्य संजय सिंह ने परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, सभी केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story