नव संवत्सर पर परिवार मिलन एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयाेजित

WhatsApp Channel Join Now
नव संवत्सर पर परिवार मिलन एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयाेजित


मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा गुरुवार को परिवार मिलन एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्विट हाल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर मुरादाबाद रणविजय सिंह रहे, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. राजीव कुमार रहे।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि हम धीरे-धीरे अपनी समृृद्ध भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें इस स्थिति को बदलना होगा। विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें परिवार में ही निहित हैं, जिन्हें सुदृढ़ बनाए रखना आवश्यक है।

राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विचारों का निर्माण परिवार से ही होता है। महानगर संयोजक गुरप्रीत सिंह दुआ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट महिलाओं में सम्मानित होने वाली आकांक्षा जादौन पर्यावरण संरक्षण, सुप्रीत सिंह नृत्य कला, हेमा गगनेजा योग, गरिमा सिंह मेधावी प्रतिभा, रवनीत कौर बैंकिंग, गीता सिंह गो संवर्धन, पूजा राणा साहित्य, सीओ सुनीता दहिया पुलिस विभाग, गीतांजलि पांडेय समाज सेवा, ममता रुहेला उद्यमिता और पलक अग्रवाल शिल्प कला रहीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story