दिल्ली में अनन्या ने बढ़ाया मीरजापुर का मान, राष्ट्रीय यूथ लीडरशिप समिट में हासिल किया दूसरा स्थान

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में अनन्या ने बढ़ाया मीरजापुर का मान, राष्ट्रीय यूथ लीडरशिप समिट में हासिल किया दूसरा स्थान


मीरजापुर, 06 अगस्त (हि.स.)। जमालपुर क्षेत्र के घरवाह गांव की बेटी अनन्या सिंह ने राजधानी दिल्ली में आयोजित यूथ यूएन लीडरशिप समिट फॉर गुड गवर्नेंस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें समापन समारोह में ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

घरवाह गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह 'गुड्डू' की पुत्री अनन्या सिंह का चयन सामने घाट स्थित संदीप एकेडमी के माध्यम से इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था। समिट में देशभर से आए प्रतिभागियों ने सुशासन, नेतृत्व क्षमता, नीति निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अनन्या ने पूरे आयोजन के दौरान अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, नेतृत्व कौशल और सक्रिय सहभागिता से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। 5 अगस्त को आयोजित समापन समारोह में श्रुति एलआर एलांको ने उन्हें ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अनन्या की इस उपलब्धि से घरवाह गांव सहित पूरे जमालपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी माता लक्ष्मी सिंह सहित जय गोविंद सिंह, देव दयाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह, गुलाब सिंह, अतुल सिंह तथा अन्य परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story