नैनो उर्वरकों पर जागरूक हुए किसान, लहौरा में चला विशेष अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नैनो उर्वरकों पर जागरूक हुए किसान, लहौरा में चला विशेष अभियान


मीरजापुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। राजगढ़ ब्लॉक के लहौरा गांव में शुक्रवार को पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत इफको की ओर से नैनो जागरूकता अभियान व मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती के नए तरीकों की जानकारी प्राप्त की।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने किसानों को नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के फायदे बताते हुए कहा कि इससे फसलों को संतुलित पोषण मिलता है, जिससे उत्पादन बढ़ता है और लागत कम होती है। साथ ही पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अपर जिला कृषि अधिकारी कुंवर सतेंद्र सिंह ने मृदा परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद माया शंकर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान बीज उपचार, छिड़काव की विधि और अन्य उर्वरकों की जानकारी भी दी गई। अंत में किसानों ने नैनो उर्वरकों को अपनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story