सीएम योगी के दौरे को लेकर एक्शन मोड में प्रभारी मंत्री नंदी, संभाली कमान

WhatsApp Channel Join Now
सीएम योगी के दौरे को लेकर एक्शन मोड में प्रभारी मंत्री नंदी, संभाली कमान


- प्रभारी मंत्री ने परखी तैयारियां, सबकुछ ओके करने के दिए निदे्रश

- शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री

मीरजापुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को प्रस्तावित मीरजापुर दौरे को लेकर प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को उन्होंने कालीखोह तिराहे पर तैयार हो रहे जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोतियाझील स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद गंगा तट पर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति देखेंगे। फिर कालीखोह मोड़ पर शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761005 Articles

Share this story