वाराणसी : रविवार को नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने संभाली कुर्सी, छठ पूजा स्थल के निरीक्षण को निकले

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : रविवार को नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने संभाली कुर्सी, छठ पूजा स्थल के निरीक्षण को निकले


वाराणसी, 15 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में नए नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने रविवार को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंच कर अपनी कुर्सी और कार्यभार सँभाल लिया। करीब एक घंटा बैठकर फाइलों को देखने के बाद नगर आयुक्त शाश्वत वहां से गंगा नदी के किनारे अस्सी घाट पर छठ पूजा स्थल पर स्वच्छता और अन्य तैयारी का निरीक्षण करने निकल गए।

नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी को स्वच्छ और सुंदर रखने का पूरा कार्य किया जाएगा। अभी छठ पूजा के तैयारी का निरीक्षण करने नगर निगम के जोनल अधिकारियों के साथ वह मौके पर जा रहे हैं। छठ पूजा को लेकर वाराणसी नगर निगम की पूरी टीम अगले दो दिनों तक पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। टीम के साथ में वह भी पूरी तरह से सक्रिय रहने वाले हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777407 Articles

Share this story