वाराणसी के सेवापुरी में मुस्लिम परिवारों के 11 सदस्यों ने की घर वापसी

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के सेवापुरी में मुस्लिम परिवारों के 11 सदस्यों ने की घर वापसी


वाराणसी, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सेवापुरी में साेमवार काे तीन मुस्लिम परिवारों के 11 सदस्यों को सनातन धर्म (हिंदू )में घर वापसी की है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम नट से सनातन में वापसी करने के बाद प्रसन्नता जाहिर की है।

घर वापसी करने वालाें ने कहा कि उनके पूर्वज शुरू में हिंदू संस्कृति के अनुयायी थे। उनके पूर्वजों ने तीन चार पीढ़ी पहले मजबूरी में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। उन्होंने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो उन लोगों को हिंदू संगठन ने अपना भुला हुआ परिचय नहीं बताया होता तो आज वह इस भ्रम में जीते रहते। हम शुरू से हिंदू सनातन को मानने वाले रहे हैं। हम लोग अपने घर आकर अब बेहद प्रसन्न है। हम अपने आने वाली पीढ़ी का विवाह शादी भी अब हिंदू में ही करेंगे।

धर्म जागरण मंच और सनातन सभा के सदस्य अमर ने कहा कि घर वापसी का अभियान पहले भी चलता रहा है। आगे भी यह अभियान चलेगा। जिनकी घर वापसी हो रही है, उनको विशेष रूप से पूजा पद्धति से जोड़ा जा रहा है। उनके हिंदू नाम भी रखे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में चोलापुर में एक कार्यक्रम होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story