मुर्गी फार्म से 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now
मुर्गी फार्म से 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद


बिजनौर, 08 जुलाई (हि.स.)। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को थाना मंडावर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम अकबरपुर अंगाखेड़ी स्थित एक मुर्गी फार्म से 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।

आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार (सदर) ने बताया कि ग्राम अंगाखेड़ी स्थित ऋतुराज के मुर्गी फार्म पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां से 'नाइट किंग' ब्रांड की 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मंडावर में मुकदमा आबकारी अधिनियम एवं धारा 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच तथा संबंधित आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Share this story