सावित्रीबाई फुले को स्मरण कर प्रणाम करता हूं : सांसद वीरेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सावित्रीबाई फुले को स्मरण कर प्रणाम करता हूं : सांसद वीरेंद्र सिंह


वाराणसी, 03 जनवरी (हि. स.)। वाराणसी में आयर क्षेत्र में क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह ने महिलाओं का सम्मान किया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं कार्यक्रम के समस्त आयोजकों को बधाई देता हूं।

अनीता पटेल जिलाध्यक्ष महिला मंच अपनादल (कमेरावादी), राजेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष, संजय पटेल जिलाध्यक्ष, बलराम यादव, उमेशचंद्र मौर्य, राम बालक पटेल पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विजय प्रकाश पटेल को आज के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सावित्रीबाई फुले को स्मरण कर प्रणाम करता हूं।

सांसद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता खन्दोजी नैवेसे और माता लक्ष्मीबाई थे, सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में महात्मा ज्योतिराव फुले से हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को ऊपर उठाने के लिए तमाम महत्वपूर्ण योजनाबद्ध कार्य किए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story