सांसद ने देवरिया आदर्श रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सांसद ने देवरिया आदर्श रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की बैठक


देवरिया, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रविवार को देवरिया के आदर्श रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, टिकट काउंटर, पार्किंग और स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे अधिकारियों से स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के रेलवे स्टेशनों का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रेलवे अधिकारियों ने सांसद को स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सांसद ने विश्वास जताया कि देवरिया का आदर्श रेलवे स्टेशन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जिले की पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. हेमंत मिश्रा, पूर्व प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान आनंद शाही, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नरेंद्र मिश्रा 'पप्पू', सचिंद्र शाही 'दीपू' सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

----

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story