वाराणसी : समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च को पुलिसकर्मियों ने रोका, सांसद ने दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च को पुलिसकर्मियों ने रोका, सांसद ने दिया धरना


वाराणसी : समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च को पुलिसकर्मियों ने रोका, सांसद ने दिया धरना


वाराणसी, 08 अक्टूबर (हि. स.)। समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गुरुवार को वाराणसी के शास्त्री घाट से कचहरी के लिए पैदल मार्च किया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे सांसद वीरेंद्र सिंह को पैदल मार्च के मध्य में पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने रोका। इसी दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह धरने पर बैठे और इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रशासन से अधिकारी भेजकर उनसे फोन पर वार्ता की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिम्मेदारी पूर्वक प्राप्त किया।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के इस्तीफा की मांग को लेकर आज वह ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। फिलहाल राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दे दिया गया है। उनकी मुख्य रूप से मांग है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को हटाया जाए। जिसके लिए समाजवादी पार्टी कड़ी रहेगी। जब मुख्य निर्वाचन अधिकारी नहीं हट जाते, पार्टी अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च में कई पदाधिकारी और विधानसभाओं से आए हुए उम्मीदवारों सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story