22 मार्च को मीरजापुर दौरे पर आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
22 मार्च को मीरजापुर दौरे पर आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री


मीरजापुर, 21 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 मार्च (रविवार) को मीरजापुर जिले के शक्तेशगढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे रीवा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:15 बजे शक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे शक्तेशगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 5:05 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story