सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने भाजपा कार्यकर्ता : गोपाल अंजान
मुरादाबाद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुरादाबाद के तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 'सबसे ऊँचे सरदार’ थीम के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय, मुरादाबाद में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करके जीवन में उतारें। भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि 'सबसे ऊँचे सरदार’ थीम के अंतर्गत 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विशिष्ट वक्ता के रूप में पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह पाल, पूर्व जिला मंत्री चौधरी हुकम सिंह, जिला महामंत्री आदित्य शंखधार, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला आईटी संयोजक सत्येंद्र गड़करी, जिला पंचायत सदस्य लवली यादव, ओबीसी जिला महामंत्री गोपाल सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज गुर्जर, अभिनव चौधरी, सोमवीर सिंह, प्रदीप कुमार मीणा, डॉ. राजीव सैनी, रविदास कश्यप, जेपी सिंह, मंगल सैनी, हरपाल सैनी, महावीर चौधरी, श्योराम सिंह सैनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

