मुरादाबाद : जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन पर चार प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन पर चार प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब


-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुरादाबाद, 22 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन करने पर चार चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसमें कुंदरकी, बिलारी, मूंढापांडे और डिलारी के प्रभारी शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन कार्यक्रमों में जनपद की रैंकिंग अपेक्षाकृत कम है, उनमें कमियों को चिह्नित कर विकासखंडवार कार्ययोजना तैयार की जाए और उसकी नियमित समीक्षा की जाए।

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने निर्देश दिए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्तूबर और दस्तक अभियान 12 अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ, डीएमओ मौजूद रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story