पुलिस के खिलाफ अवमानना का वाद दाखिल करेंगे काली माता मंदिर के पूर्व महंत रामगिरी

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस के खिलाफ अवमानना का वाद दाखिल करेंगे काली माता मंदिर के पूर्व महंत रामगिरी


मुरादाबाद, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र स्थित लालबाग में बने प्राचीन सिद्ध पीठ और पंचदश नाम जूना अखाड़े द्वारा संचालित श्री काली माता मंदिर के पूर्व महंत रामगिरी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आठ दिन पूर्व उन्हें न्यायालय द्वारा महंत पद पर पुन:विराजमान होने का आदेश मिल गया था। इसके बावजूद भी तीन दिन पहले पुलिस द्वारा उन्हें काली माता मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया गया। इसलिए उन्हें महंत की जिम्मेदारी नहीं मिल पाई। रामगिरी ने कहा कि वह बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ अवमानना का पत्र प्रार्थना पत्र न्यायालय में दाखिल करेंगे।

मुरादाबाद के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय ने श्री काली माता मंदिर की व्यवस्था और महंत की पदवी के विवाद के मामले में काली माता मंदिर आदि बनाम पंचदश नाम जूना अखाड़ा आदि के नाम से दायर वाद में बीती 12 अक्टूबर को अंतरिम आदेश जारी कर वादी महंत रामगिरी को मंदिर की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश दिए थे। महंत राम गिरी 16 अक्टूबर को जब मंदिर में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने मंदिर के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया था। इसके बाद रामगिरी बाहर से ही दर्शन करके वापस चले गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story