भारत की विरासत शिक्षकों के बल पर टिकी हुई : बृजेश पाठक

WhatsApp Channel Join Now
भारत की विरासत शिक्षकों के बल पर टिकी हुई : बृजेश पाठक


भारत की विरासत शिक्षकों के बल पर टिकी हुई : बृजेश पाठक


भारत की विरासत शिक्षकों के बल पर टिकी हुई : बृजेश पाठक


भारत की विरासत शिक्षकों के बल पर टिकी हुई : बृजेश पाठक


मुरादाबाद, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षक में असीम ताकत होती है। भारत की विरासत शिक्षकों के बल पर टिकी हुई है। विश्व को बचाने का काम अगर किसी ने किया है तो वह सिर्फ शिक्षकों ने किया। शिक्षक कभी किसी से कुछ मांगता नही है। शिक्षक हमेशा देने का काम करता है। शिक्षक अपने विद्यार्थी को आगे बढ़ता हुए देखकर बहुत खुश होता है।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद महानगर में सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की और वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बदहाल थी। केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश में भ्रष्टाचार और घोटाले के अलावा कुछ नहीं हुआ। वहीं 2017 से पहले सपा सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में अपराध का बोलबाला था। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनी तो सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार दिलाने, किसानों की आमदनी बढ़ाने और दुनिया के सामने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है व पूरा प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री व महानगर प्रभारी प्रमेंदर जांगड़ा, जिला प्रभारी डॉ विकास अग्रवाल, भाजपा मुरादाबाद महानगर के अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान व कुंवर महाराज सिंह, मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता, रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना, विधायक ओम कुमार, विधायक महेंद्र खडगवंशी, राजबाला सिह, बिजनौर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बॉबी, संभल जिलाध्यक्ष हरेंद्र रिंकू, अमरोहा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुरादाबाद डॉ शेफाली सिंह, बिजनौर जिलाध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी भरत टंडन आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story