स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों ने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया : चौधरी भूपेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों ने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया : चौधरी भूपेंद्र सिंह


मुरादाबाद, 15 अगस्त (हि.स.)। देश के सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग परिश्रम से ही मां भारती का गौरव आदित्य ऊंचाइयों तक पहुंचा है। इन लोगों ने देश को स्वतंत्र करने में अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में भाजपा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कही। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आज पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस महान पर्व को हम सब एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ हमेशा इसी तरह मनाएं तथा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसकी एकता, अखंडता व संप्रभुता को सदैव अटूट बनाए रखने का संकल्प लें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त व रामगोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली चौहान, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, शमी भटनागर, विशाल त्यागी, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित्त जायसवाल मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता व भारत टंडन उपस्थित रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story