मुरादाबाद में भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन


मुरादाबाद, 10 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद लक्ष्य शाखा मुरादाबाद द्वारा परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को साईं हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में लक्ष्य शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। ा।

इस अवसर पर डॉ. रोहित अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

शाखा अध्यक्ष यश सिंघल ने बताया कि भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद सदैव सेवा, संस्कार एवं समर्पण के ध्येय के साथ समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। रक्तदान करने वाले सदस्यों में यश सिंघल, डॉ. रोहित अग्रवाल, प्रलभ अग्रवाल, आशुतोष, वंशिका, प्रांजल, वरुल जसोरिया, कृतिका खंडेलवाल, डॉ. हर्षित सिंह, सीए दिव्यांशु अग्रवाल, अपूर्व, विभु गुप्ता एवं नमन जैन शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story