विधान परिषद खण्ड स्नातक -शिक्षक निर्वाचन में मतदाता फोटो पहचान पत्र न होने पर वैकल्पिक दस्तावेजों से मतदाता कर सकते मतदान

WhatsApp Channel Join Now
विधान परिषद खण्ड स्नातक -शिक्षक निर्वाचन में मतदाता फोटो पहचान पत्र न होने पर वैकल्पिक दस्तावेजों से मतदाता कर सकते मतदान


फर्रुखाबाद, 08 अक्तूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक/खण्ड शिक्षक निर्वाचन में परिचय पत्र न होने पर मतदाता विकल्प का प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद की जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण को रोकने के दृष्टिगत मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्हाेंने बताया कि जिन मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, उन्हें मतदान के समय अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मतदान से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई मतदाता अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो वह अपनी पहचान स्थापित करने के लिए किसी दस में एक वैकल्पिक दस्तावेज को प्रस्तुत कर मतदान कर सकता है। इनमें आधार कार्ड, . ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,

भारतीय पासपोर्ट, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र, सांसदों/विधायकों/पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित करने वाली शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story