विधान परिषद चुनाव में शिक्षकाें और बुद्धिजीवी वर्ग ने सकारात्मक परिणाम दिये : सर्वेश बाबू गौतम

WhatsApp Channel Join Now
विधान परिषद चुनाव में शिक्षकाें और बुद्धिजीवी वर्ग ने सकारात्मक परिणाम दिये : सर्वेश बाबू गौतम


औरैया, 28 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को शहर में आयोजित प्रेसवार्ता में शिक्षक निर्वाचन के परिणामों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षकाें और बुद्धिजीवी वर्ग ने सकारात्मक परिणाम देने का काम किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, महेंद्र त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, राजेश राजपूत, नरेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अजय यादव,अर्जित कुशवाह, अमरदीप , और रामरतन दोहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story